Heartiest Congratulations – CBSE Board Result 2026

विद्या संस्कार स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि हमारे विद्यार्थियों ने CBSE Class 12 Board Result 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ने उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत की है।

हमारे Top Performers ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से यह सिद्ध किया है कि कठिन परिश्रम हमेशा सफलता दिलाता है। विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता है।

यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना की भी जीत है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।

“आपकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने हमें गर्व महसूस कराया है।”

Vidya Sanskar School सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

Address: Gokulpath, Bailey Road, Danapur, Bihar – 801503
Contact: +91 9708567777

Wishing all students a bright and successful future ahead.

विद्या संस्कार स्कूल के छात्रों का CBSE 10वीं में शानदार प्रदर्शन, प्रमुख अखबार में छपी खबर

पटना के दानापुर (गोकुल पथ) स्थित विद्या संस्कार स्कूल के छात्रों ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि को क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाचार पत्र Prabhat Khabar में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर बेहतरीन अंक प्राप्त किए। इस वर्ष परीक्षा में मृणालिनी ने 93.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद काजल सिंह ने 89.2%, सूरज राज ने 89%, सलोनी कुमारी ने 88.6% और अक्षनी कुमार ने 86.8% अंक प्राप्त किए।इस सफलता के पीछे विद्यालय के शिक्षकों का मार्गदर्शन और छात्रों की निरंतर मेहनत का अहम योगदान रहा है।

विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्रों को हर संभव शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुभाष प्रसाद यादव एवं उप निदेशक रणधीर कुमार यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।Prabhat Khabar में प्रकाशित यह खबर विद्यालय की बढ़ती प्रतिष्ठा और उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है।

विद्या संस्कार स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रारंभ

दानापुर गोकुला पथ स्थित विद्या संस्कार स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए nursery to 9th तक नामांकन जारी है। एडमिशन पर 100% की छूट दी जा रही है। वहीं गरीब और मेधावी छात्रों के लिए टयूशन फीस में विशेष छूट की सुविधा प्रदान की गई है।

🎓 मुख्य विशेषताएँ:
✅ नामांकन शुल्क पर 100% छूट
✅ गरीब एवं मेधावी छात्रों के लिए ट्यूशन फीस में विशेष रियायत
✅ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुभवी शिक्षक
✅ 10+2 CBSE से संबद्ध विद्यालय

👩‍🏫 भर्ती सूचना:
विद्यालय में विभिन्न शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित हैं।
📌 वॉक-इन इंटरव्यू: 30 व 31 जनवरी 2026, सुबह 11 बजे से

📍 पता: गोकुला पथ (बेली रोड के पास), दानापुर, पटना
📞 संपर्क: 9708567777 | WhatsApp: 9711113949
🌐 वेबसाइट: www.vidyasanskarschool.com

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विद्या संस्कार स्कूल में ध्वजारोहण का कार्यक्रम मीडिया कवरेज

विद्या संस्कार स्कूल में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में किए गए रंगारंग कार्यक्रम और श्री सुभाष प्रसाद यादव (पूर्व सांसद) द्वारा दिए गए भाषण को बड़े मीडिया और समाचार पत्रों द्वारा सराहा गया और प्रकाशित भी किया गया

स्कूल के प्रांगण में श्री सुभाष यादव (पूर्व सांसद) के द्वारा समस्त देशवासियों को आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव ( स्वतंत्रता दिवस ) की हार्दिक शुभकामनाएं दी इस मौके पर स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती रेनू देवी, डिप्टी डायरेक्टर श्री रणधीर यादव, स्कूल के समस्त कर्मचारी एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे |

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर विद्या संस्कार स्कूल के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

https://youtu.be/cVa-HfdtnvY

75 वें स्वतंत्रता दिवस पर

75 वें स्वतंत्रता दिवस पर विद्या संस्कार स्कूल में झंडोतोलन हुआ इस अवसर पर स्कूल के चेयरपर्सन श्रीमती रेनू देवी, पूर्व संसद श्री सुभाष प्रसाद यादव, स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर रणधीर यादव ने समस्त शिक्षक गण संग प्रदेश एवं देशवासियों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक सुभकामनाएँ दी |


CBSE 12th Result : विद्या संस्कार स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

विद्या संस्कार स्कूल के छात्रों द्वारा 12 वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन दिखते हुए एक बार फिर से अपने स्कूल को गौरवान्वित किया | विज्ञान में ख़ुशी कुमारी को 94.8, सुमित कुमार चतुर्वेदी को 94.4 और कॉमर्स में अक्षत भरद्वाज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है | साथ ही ओम, सार्थक, तनिष्क, मानस, पुष्कर, अमन और अन्य ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं | स्कूल चेयर पर्सन रेनू देवी, प्रबंधक निदेशक श्री सुभाष प्रसाद यादव (पूर्व संसद) एवं डिप्टी डायरेक्टर रणधीर कुमार यादव ने छात्रों को सुभकामनाएँ दी और सबके उज्वल भविष्य की कामना की |